फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आठ सीटर स्कूली वैन में मिले 14 बच्चे, सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आठ सीटर स्कूली वैन में मिले 14 बच्चे, सीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में स्कूल बस हादसे के बाद भी स्कूल संचालकों का लापरवाही भरा रवैया जारी है। अभी भी बिना फिटनेस की बसों और वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा है। शुक्रवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई कर दो वैन और एक स्कूली बस को जब्त कर लिया।

एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मोदीनगर में रूटीन चेकिंग के दौरान जीडी ग्लोबल स्कूल की दो वैन को रोका गया। इनमें से एक आठ सीटर वैन में 14 बच्चे ले जाए जा रहे थे। गर्मी में बुरी तरह ठुसे बच्चों की हालत काफी खराब थी। चालक से जब कागज गाड़ी के कागज मांगे गए तो पता चला कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट के चल रही थी। दूसरी वैन में भी क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले, साथ ही फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं था। डॉल्फिन स्कूल की बस के पास फिटनेस प्रमाण नहीं होने से सीज कर दिया गया। निजी वैन में बच्चों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बच्चों को बसों में ही ले जा सकता हैं। स्कूल संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed