फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीद पेटीएम से दिए पांच हजार, निकाल लिए 1.49 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीद पेटीएम से दिए पांच हजार, निकाल लिए 1.49 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। आप अपने पेटीएम, बैंक एकाउंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करें... विजय नगर के प्रताप विहार की सुष्मिता इसका ध्यान नहीं रख पाईं और शातिर साइबर अपराधी ने उनका खाता साफ कर दिया। उनके साथ यह ठगी ओएलएक्स एप के जरिए की गई। उन्होंने अपने घर का फर्नीचर बेचने के लिए एप पर विज्ञापन दिया था। इसके नीचे दिए गए फोन पर कॉल करके शातिर ने फर्नीचर के भुगतान के बहाने उनसे पेटीएम स्कैन करा दिया। पहले पेटीएम से उनके खाते में पांच हजार रुपये दिए फिर दो बार में 1.49 लाख रुपये निकाल लिए।
सुष्मिता ने विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने केस साइबर सेल को दे दिया है। सेल साइबर अपराधी के फोन नंबर के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। शातिर अपराधी ओएलएक्स पर समान खरीदने के बहाने विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर कॉल करते हैं और फिर धोखे से रकम अपने खाते में जमा करा लेते हैं। एक गिरोह सैन्य अफसर बनकर ओएलएक्स पर बाइक और कार के विज्ञापन डालता है। जो झांसे में आ जाए, उससे सस्ते में बेचने का लालच देकर खाते में पैसा जमा करा लेता है और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर देता है।
विज्ञापन

2.72 लाख चले गए, माल मिला नहीं
विजयनगर की ही पुष्पा रानी ने फेसबुक पर जींस के नए डिजाइन देख ऑर्डर दे दिया। माल भेजने के लिए शातिर ने 2.72 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद माल भेजा नहीं और फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुष्पा ने ठगी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शातिर ने अपना नाम मनोज महाजन बताया। वह खुद को महाराष्ट्र का कारोबारी बता रहा था। पैसा उसके खाते में पहुंचते ही उसने बात करना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फोटो भेज युवती से मांगे दो लाख
कविनगर क्षेत्र की एक युवती के फोन पर उसके अश्लील फोटो भेजकर साइबर अपराधी दो लाख रुपये मांग रहे हैं। ये फोटो भी उन्होंने ही तैयार किए हैं। युवती ने कविनगर थाने में केस दर्ज कर बताया कि उनके पास एप के जरिए 10 हजार रुपये ऋण लेने के लिए फोन आया था। उन्होंने ऋण लेने से इनकार कर दिया। शातिर ने कहा कि ऋण भले न लो पर एप डाउनलोड करके इसके फायदे देख लो। उसे डाउनलोड कराकर शातिर ने मोबाइल का डाटा चोरी कर लिया। उसके फोटो को अश्लील बनाकर उसके पास व्हाट्स एप पर भेज दिए। धमकी दे रहा है कि अगर बताए गए खाते में रकम जमा नहीं कराई तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वह फोन नंबर बदल-बदलकर कॉल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed