फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्कूल जा रहे छात्र पर कुत्ते ने किया हमला, मालिक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्कूल जा रहे छात्र पर कुत्ते ने किया हमला, मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गौड़ कैस्केड सोसायटी में स्कूल जाते समय पांच साल के बच्चे शाश्वत प्रताप सिंह तोमर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। उस समय छात्र स्कूल बस के इंतजार में सोसायटी में अपना स्कूटर चला रहा था। कुत्ते ने छात्र पर दो बार हमला किया, इससे उसके शरीर पर दांत और नाखून के निशान आ गए। छात्र के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो मालिक की पत्नी ने उनके साथ अभद्रता की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शाश्वत के पिता अभय कुमार का कहना है कि वह सोसायटी में ई-ब्लॉक में रहते हैं। उनका बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बस आती है। सोसायटी में वह बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एफ-ब्लॉक में रहने वाला एक व्यक्ति जर्मन शेफर्ड कुत्ता लेकर आया। अचानक कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में शाश्वत दूर जाकर गिरा। आरोप है कि उन्होंने उस व्यक्ति से कुत्ते को संभालने के लिए कहा तो वह कुत्ता कहने पर भड़क गया और अभद्र भाषा में बात करने लगा। उनका कहना है कि उनका बेटा काफी दहशत में है। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में कुत्ते के मालिक अनिरूद्ध पंवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में दो बार कर चुका है हमला
अभय का कहना है कि सोसायटी में सिक्योरिटी इंचार्ज से जानकारी मिली कि पूर्व में भी यह कुत्ता दो बार लोगों पर हमला कर चुका है। सोसायटी अध्यक्ष का कहना है कि सोसायटी में रहने वाले जो परिवार कुत्ते पालते हैं उनकी सूची बनाकर नगर निगम को दी गई है। इनमें से कई लोगों ने लाइसेंस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed