फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ओएलएक्स पर बुक किया ड्रोन कैमरा 70 हजार गंवाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ओएलएक्स पर बुक किया ड्रोन कैमरा 70 हजार गंवाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अनस से शातिर ने ओएलएक्स पर ड्रोन कैमरा बेचने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। अनस ड्रोन कैमरा खरीदने के लिए ओएलएक्स पर सर्च करा रहा था। एक ड्रोन कैमरा दिखने पर उसने पर अपनी मां को बताया, जिसे खरीदने के लिए उन्होंने छह ट्रांजेक्शन में 70 हजार रुपये दे दिए लेकिन शातिर ने उन्हें कैमरा नहीं दिया। ठग आंध्र प्रदेश के पेनामालूरुपकृष्णा निवासी मेडिबॉयनिया रविचंद्र है। उन्होंने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने कैमरा देने से इनकार कर दिया। मामले में अनस की मां महजबी खान ने मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महजबी खान का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई के साथ विवाह समारोह में फोटोग्राफी का काम भी करता है। उसे एक ड्रोन कैमरे की जरूरत थी तो उसने ओएलएक्स पर देखा। तभी अनस को मेडिबॉयनिया रविचंद्र नाम के व्यक्ति की आईडी पर 70 हजार की कीमत का कैमरा मिला। जिससे बात करके डील हो गई। उन्होंने 70 हजार दे दिए लेकिन उसने कैमरा नहीं दिया। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। शातिर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed