फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को शादी के झांसे में फंसाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को शादी के झांसे में फंसाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने नोएडा के रहने वाले युवक पर धोखाधड़ी कर नौकरी दिलाने के नाम पर निकाह करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की मुलाकात तीन साल पहले ऑनलाइन नौकरी की तलाश करते हुए हुई थी। आरोप है कि वह अब शादी करके वह फरार हो गया है और धमकी दे रहा है। युवती ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।

युवती का कहना है कि नौकरी की तलाश में एक वेबसाइट पर विज्ञापन में दिए नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। इसके बाद वह युवक से नोएडा में उसके कार्यालय पर मिली। जहां उसने कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी बताई। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर वह उससे मिलने लगा और शादी का झांसा देकर फंसा लिया। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना ली और शादी करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसका विरोध करने पर वह उन्हें छोड़कर चला गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि मामले में विजयनगर पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed