फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुष्कर्म की धारा को आईओ ने धोखाधड़ी में बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुष्कर्म की धारा को आईओ ने धोखाधड़ी में बदला
विज्ञापन

गाजियाबाद। जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा बदलकर धोखाधड़ी में करने के मामले में एसएसपी ने विवेचक (जांच अधिकारी) को फटकार लगाई है। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले में विवेचक के खिलाफ जांच के आदेश सीओ कविनगर को दिए हैं।

कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मॉडल ने फोटोग्राफर पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना है कि उनकी मुलाकात विवेक शर्मा से हुई थी। जुलाई 2021 में वह एक सोसायटी के फ्लैट में ले आया और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। नवंबर 2021 में उसे फोटोग्राफर के शादीशुदा होने का पता चला। उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि विवेचक ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि असल धाराओं को हटाकर धोखाधड़ी की धारा लगा दी। मामले में एसएसपी ने उन्हें और विवेचक को मंगलवार को बुलाया। प्राथमिक जांच में मॉडल की बात सही मिलने और आईओ द्वारा धाराओं में फेरबदल करने का मामला सामने आया है। एसएसपी ने विवेचक गुडवीर से मामले में धाराएं बदलने संबंधी पूछताछ की। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मामले में सीओ से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले को नए विवेचक को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed