फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सुंदर भाटी गिरोह को कारतूस बेचने पर गन हाउस का मालिक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सुंदर भाटी गिरोह को कारतूस बेचने पर गन हाउस का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। हिस्ट्रीशीटर सुंदर भाटी के गिरोह को असलाह और कारतूस बेचने के आरोप में पुलिस ने तरनजीत गन हाउस के मालिक तरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह भाटी गिरोह के शूटरों के अवैध असलाह की मरम्मत भी करता था। साथ ही अन्य अपराधियों को असलाह और कारतूस बेचे हैं। उसके गन हाउस को सील करने के लिए एसपी सिटी ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
इसका खुलासा 15 अप्रैल को भाटी गिरोह के शूटर नागेश उर्फ नागेंद्र उर्फ बिल्लौरी, मेरठ निवासी आकाश, टीला मोड़ निवासी राहुल कुमार और नितेश की गिरफ्तारी पर हुआ था। उनसे असलाह का जखीरा बरामद हुआ था। उन्होंने पुलिस पूछताछ में गगन एंक्लेव निवासी तरनजीत सिंह के राकेश मार्ग स्थित गन हाउस का नाम लिया था। साथ ही बताया था कि आकाश त्यागी तरनजीत के पास अवैध असलाह लेकर जाता था और मरम्मत कराकर ले आता था। इसकी जांच के लिए पुलिस ने प्रशासन से कहा था । जांच में असलाह और कारतूस का रिकॉर्ड चेक किया गया। इसमें गड़बड़ी मिली जिससे साफ हो गया कि तरनजीत एक तरह से अपराधियों का मददगार है। मदद के बदले वह मोटी कमाई कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कुबूल किया जुर्म
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में तरनजीत ने अपना जुर्म कुबूल किया है । इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके रिकॉर्ड की छानबीन कर यह मालूम करने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने किस किस अपराधी को असलाह बेचे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पर भी गिर सकती है गाज
तरनजीत की गिरफ्तारी के बाद और भी गन हाउस के मालिकों पर गाज गिर सकती है। इसका कारण यह है कि प्रशासन पूरे जिले में असलाह और कारतूस की बिक्री की पड़ताल कर रहा है। पिछले दिनों हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं। साथ ही अपराधियों के पास कारतूस बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इन सभी को कारतूस गन हाउस से बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed