फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

12 सरकारी वाहनों के काटे चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
12 सरकारी वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

गाजियाबाद। परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ ही सरकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 12 वाहनों का चालान किया गया है। इनमें से चार नगर निगम, दो वाणिज्य कर विभाग और जीडीए, पशुपालन विभाग, ट्रेजरी, सैनिक कल्याण और स्वास्थ्य विभाग का एक-एक वाहन शामिल हैं। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि सभी विभागों को ईमेल और फोन के साथ-साथ लिखित नोटिस भेजकर सूचित कर दिया गया है। सात दिन बाद बिना प्रदूषण प्रपत्र के वाहन पाए जाने पर दस हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। सरकारी विभागों के वाहनों के रखरखाव संबंधी खर्च सरकारी मद में दर्ज कराया जाता है। ऐसे में प्रदूषण कराने की फीस का खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं, प्रदूषण प्रपत्र न बनवाने की स्थिति में चालान कटने पर दस हजार रुपये भी सरकारी खर्च में ही जाएंगे। विभागों को सिर्फ वाहन को प्रदूषण केंद्र पर भेजने की परेशानी उठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed