फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रेमिका ने शादी की मेहंदी रचाई, प्रेमी ने खुद को आग लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रेमिका ने शादी की मेहंदी रचाई, प्रेमी ने खुद को आग लगाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीनदयालपुरी में एक ओर प्रेमिका अपने हाथों में मेहंदी रचाकर शादी में मंडप में जा रही थी तो दूसरी ओर दिल्ली के संगम विहार निवासी प्रेमी संजय (22) ने मौके पर पहुंचकर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। संजय को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
संजय ने बताया कि दो साल से एक विधवा महिला से उसका प्रेम प्रसंग है। अब धोखा देकर शादी कर रही है। मूलरूप से वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहले वाला है। इस समय वह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में सुरक्षाकर्मी हैं। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला के परिवार के लोग संजय से शादी कराने के लिए सहमत नहीं थे। महिला की शादी परिवार के लोगों ने कहीं और करा दी है। एमएमजी अस्पताल के चिकित्सक डा. विपिन उपाध्याय ने बताया कि संजय लगभग 30 प्रतिशत जली हालत में आया है। उसका उपचार चल रहा है। खतरे से बाहर है। संजय का चेहरा, हाथ और कमर व सीने का कुछ हिस्सा झुलसा है।
विज्ञापन

पहले से शादीशुदा है संजय
संजय शादीशुदा हैं और उसके एक बेटा है। संजय ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं और उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला उसके परिवार के साथ ही दो साल से रह रही थी। कुछ दिन पहले वह दिल्ली शिफ्ट हो गया और महिला ने यहां किसी और से रिश्ता कर लिया। बुधवार को शादी की सूचना मिली तो वह नंदग्राम के दीनदयालपुरी पहुंचा और महिला के परिजनों से शादी करने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed