{"_id":"627c0d577f3e4301b31b36d3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2382566196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रेस्तरां में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रेस्तरां में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से रेस्तरां में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू
गाजियाबाद। आरडीसी में द क्लाक टावर रेस्तरां के ग्राउंड फ्लोर में बुधवार शाम सवा छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने सामने आया है। घटना के दौरान रेस्तरां के अंदर मौजूद कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
आरडीसी के सी-ब्लाक में जगदीप चावला की बिल्डिंग में मनु बत्रा का द क्लाक टावर के नाम से रेस्तरां हैं। बुधवार शाम रेस्तरां में अचानक आग लग गई। इस दौरान रेस्तरां के अंदर 10 कर्मचारी थे। नीचे से आग लगते हुए ऊपर दूसरी मंजिल तक फैल गई। इस दौरान आठ कर्मचारी सकुशल बाहर निकल आए और दो कर्मचारी छत पर फंस गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें ऊपर ही रुकने को कहा और बराबर वाली बिल्डिंग से उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के ने बताया कि विभाग को 18:36 बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
शीशे तोड़कर आग पर पाया काबू
रेस्तरां में आग भीषण होने और धुआं होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इससे दमकलकर्मियों को अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने सीढ़ी लगाकर रेस्तरां के बाहर के शीशे तोड़कर आग बुझाई।