{"_id":"627c0cbf23f7b37df017e638","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2382564144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की आशंका
मसूरी। थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी यामीन के 15 वर्षीय बेटी निस्बाह की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में निस्बाह के गले पर चोट के निशान मिले हैं। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
यामीन ढबारसी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। यामीन के 11 बेटे व बेटी हैं। इनमें से निस्बाह 8वें नंबर की थी। परिजनों के अनुसार सुबह उठने पर पता चला कि निस्बाह ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली है। एएसपी आकाश पटेेल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। किशोरी के गले पर मिले चोट व अन्य निशान से आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। इस मामले में टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है।