फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 12 लोगों से 6 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 12 लोगों से 6 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। फोरेक्स ट्रेडिंग में छह महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठग ने 12 लोगों से 6 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हाईकोर्ट की एक अधिवक्ता भी बनी हैं। छह महीने तक ठग टुकड़ों में सभी से अपने खाते में रकम ट्रांसफर कराता रहा। बाद में दोगुने पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। सुबोध कुमार व अन्य ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ रोड स्थित आर्यनगर निवासी सुबोध कुमार और वसुंधरा निवासी सुनील शर्मा की आपस में जान पहचान है। दोनों लोग रकम को निवेश करने के लिए इंटरनेट पर तरीके ढूंढ रहे थे। इस बीच उन्हें अगस्त 2019 में नेट से फोरेक्स ट्रेडिंग के बारे में जानकारी मिली। इसकी वेबसाइट पर लिखे नंबर पर बात करने पर उनकी राजनगर एक्सटेंशन निवासी आरोपी लोकेश सिंह से बात हुई। आरोपी ने ट्रेडिंग के फायदे बताते हुए 6 महीने में पैसे दोगुने करने का झांसा देते हुए मोटी रकम लगाने की सलाह दी। आरोपी के झांसे में आकर सिंतबर 2019 में सुबोध कुमार और सुनील शर्मा ने दो-दो लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिनों बाद निवेश से संबंधित जानकारी मांगने पर आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने ऑफिस के कंप्यूटर पर मार्जिन इजाफे को दिखाकर दोनों को और निवेश के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर मार्च 2020 तक सुबोध कुमार ने एक करोड़ 20 लाख के बिटकॉइन समेत एक करोड़ 35 लाख ट्रांसफर कर दिए। सुनील शर्मा ने एक करोड़ 75 लाख रुपये दे दिए। 6 महीने होने पर पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की वकील से ठगे 75 लाख
सुबोध कुमार और सुनील शर्मा से पैसे ठगने के दौरान आरोपी कई अन्य लोगों को भी अपने झांसे में लेता रहा। इनमें हाई कोर्ट की वकील पूनम कालिया से 75 लाख की ठगी की गई। यमुना विहार निवासी शांति लाल से 52 लाख रुपये, मोदीनगर निवासी कुंवर पाल से 65 लाख रुपये, सिकंदराबाद निवासी लवकेश से 1 लाख 75 हजार रुपये और केएस महूर से 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। साथ ही रेनू शर्मा को 6 लाख रुपये और मोहन नगर निवासी समीर को साढे़ चार लाख रुपये की चपत लगा दी गई। छवि, राधिका, पायल और पुष्पेंद्र को भी झांसे में लेकर मोटी रकम ऐंठ ली गई। साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में वापस की रकम
आरोपी ने शुरुआत में लोगों से 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का निवेश कराया। 10 से 15 दिन बाद 20 से 25 हजार रुपये वापस कर दिए गए। कम समय में अधिक पैसे मिलने से लोग झांसे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed