फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सिम पोर्ट कराकर यूपीआई से रुपये निकालने की कोशिश की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सिम पोर्ट कराकर यूपीआई से रुपये निकालने की कोशिश की
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के सुदामापुरी निवासी राज अली का किसी व्यक्ति ने सिम दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनकी यूपीआई के जरिए खाते से रुपये निकालने की मंशा से सिम पोर्ट कराया है। इसकी जानकारी होने पर राज अली ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राज अली का कहना है कि वह सिम रिटेलर हैं और मोबाइल रिचार्ज, सिम नंबर एक्टिवेशन करने का काम करते हैं। आरोप है कि किसी व्यक्ति उनका एयरटेल का सिम वोडाफोन, आइडिया कंपनी में उनकी बिना अनुमति के बदलवा लिया। उनका कहना है कि उन्होंने कंपनी के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। राज अली का कहना है कि उनका सिम बेबी देवी नाम से पंजीकृत हुआ है। उन्होंने इसकी जांच की पता चला कि वह व्यक्ति उनके पास अपने परिवार के खाते में रुपये डलवाने के लिए आता था। वह नोएडा का रहने वाला है लेकिन उसने पूरा पता बताने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनके खाते से रुपये निकलाने के लिए फर्जीवाड़ा करके यह काम किया है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed