फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नजदीकी थाने में करा सकेंगे साइबर अपराध की एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नजदीकी थाने में करा सकेंगे साइबर अपराध की एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब थाना स्तर पर पुलिस साइबर अपराध की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नजदीकी थानों में ही अब रिपोर्ट दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर हेल्प डेस्क को सक्रिय किया गया है।

जिले में 2019 में साइबर सेल बनाई गई थी। तभी से थाना स्तर पर भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया था लेकिन बीच में पुलिसकर्मी लोगों को साइबर सेल भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहने लगे। ऐसे में लोगों को लोनी, साहिबाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर से नगर कोतवाली में बनी साइबर सेल में आना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। परेशानी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय कर दिया है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण देकर जानकारी दी गई है। एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क पहले से बनी हुई हैं। पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और थाना स्तर पर साइबर से संबंधित अपराधों की शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर सेल में इसका डाटा भेजा जाएगा। अगर थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करता है तो वह शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed