फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन स्तरीय घेरे में होगी मतगणना, दो हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन स्तरीय घेरे में होगी मतगणना, दो हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी। गोविंदपुरम अनाज मंडी में बने स्ट्रांग रूम का ताला प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में खुलेगा। मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी जिसमें इनर, आउटर और आइसोलेशन चक्र बनाए गए हैं, जहां दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान मतगणना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा।
बता दें कि जिले की पांचों विधानसभा के 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। 10 फरवरी को मतदान के बाद 3383 ईवीएम को गोविंदपुरम अनाज मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना के दौरान 15 सौ पुलिसकर्मियों के साथ अर्द्धसैनिक बलों के पांच सौ जवान तैनात रहेंगे। साथ ही प्रत्येक सुरक्षा चक्र की जिम्मेदारी दो-दो सीओ को दी गई है, जो व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी विशेष नजर
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों के एजेंटों को मोबाइल व अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर जाना प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल पर अफवाह फैलाने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे वाहन
मतगणना स्थल के आसपास और अंदर वाहन लेकर जाने पर पाबंदी रहेगी। पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए पुलिस लाइन के मैदान में मतगणनाकर्मियों, प्रत्याशियों के एजेंट व अन्य के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि गोविंदपुरम अनाज मंडी में बने मतगणना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर सामान्य आवागमन बंद रहेगा। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर सूचना दें।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- हापुड़ चुंगी से डासना की ओर जाने वाले वाहन डायमंड तिराहा, आत्माराम स्टील से एनएच-9 होते हुए जाएंगे।
- गोविंदपुरम की जाने वाले वाहन बिजली घर तिराहा से सीबीआई के पीछे से एनडीआरएफ रोड होते हुए गोविंदपुरम जाएंगे।
- डासना की ओर से गाजियाबाद आने वाले वाहन एनएच-9 से आत्माराम स्टील होते हुए जा सकेंगे।
- संतोष मैक्स अस्पताल, कनक फार्म हाउस, डीडीपीएस तिराहा से गोविंदपुरम चौकी की ओर जाने वाला मार्ग मतगणना समाप्ति तक बंद रहेगा।
- पंजाब नेशनल बैंक तिराहा से मंडी की ओर जाने वाला मार्ग भी मतगणना समाप्ति तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed