{"_id":"60a2bf8b8ebc3e8dae1585f7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2188527146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क घरों से निकले दो हजार लोगों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क घरों से निकले दो हजार लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोनाकाल का हाहाकारी दौर में भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद लोग बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे हैं। साथ ही कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बिना मास्क घर से निकलने वाले दो हजार से अधिक लोगों के चालान किए। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर 72 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में करीब सवा सौ लोग नामजद किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक जिले में 375 लोगों की मौत हो चुकी है और साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोग मौजूदा वक्त में संक्रमण की चपेट में हैं। इसके बावजूद लापरवाह किस्म के लोग कोरोना महामारी को हल्के में ले रहे हैं। इतना ही नहीं, मास्क लगाने को लेकर पुलिस द्वारा बरती जा रही सख्ती का भी ऐसे लोगों पर बेअसर दिखाई दे रही है। पुलिस ने सोमवार को बिना मास्क लगाए घूमने वाले 2084 लोगों का चालान किया। इनसे दो लाख 40 हजार 360 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। लोनी थानाक्षेत्र में सर्वाधिक 207 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 201 और इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में 152 लोगों के चालान किए गए हैं।
-------------------
ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल के पालन में किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। -अमित पाठक, एसएसपी
----------------
सर्वाधिक 18 मुकदमे नंदग्राम थाने में हुए दर्ज
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस रोजाना कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर 72 मुकदमे दर्ज किये हैं, जिनमें सवा सौ लोगों को नामजद किया गया है। सर्वाधिक 18 मुकदमे नंदग्राम थाने में दर्ज हुए हैं। 10 मुकदमों के साथ साहिबाबाद दूसरे और सात मुकदमों के साथ विजयनगर थाना तीसरे नंबर पर है।