फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

हिंडन श्मशान घाट पर अब अंतिम संस्कार में सिर्फ दस लोग हो सकेेंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट पर केवल 10 लोगों को अंतिम संस्कार की होगी अनुमति के जिला प्रशासन की ओर - फोटो : GHAZIABAD City
हिंडन श्मशान घाट पर अब अंतिम संस्कार में सिर्फ दस लोग हो सकेेंगे शामिल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में शवों के साथ पहुंच रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। अब हिंडन श्मशान घाट पर आम शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए 10 लोगों और कोविड मरीजों के शवों के साथ अंतिम संस्कार के लिए पांच लोग ही आ सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से अपील संबंधी बोर्ड हिंडन मोक्ष स्थली में लगाए गए हैं।
लोगों से टोकन व्यवस्था का पालन करने और नंबर आने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए आने की हिदायत दी गई है। हिंडन मोक्ष स्थली पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों का आंकड़ा दो गुना हो गया है। बीते कई दिनों से प्रतिदिन 40 से 60 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को हिंडन मोक्ष स्थली पर दोपहर तीन बजे तक 60 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें कोरोना संक्रमित भी शामिल थे। लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या के बारे में अधिकारी बोलने से बचते नजर आए। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट पर व्यवस्थाओं को संभालने का जिम्मा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा गया है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त हिंडन मोक्ष स्थली पर व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए। वहीं हिंडन श्मशान घाट में लोगों से व्यवस्था बनाने और अंतिम संस्कार के लिए केवल 10 लोगों के आने संबंधी अपील के बोर्ड पूरे परिसर में चस्पा किए गए। इसके बावजूद श्मशान घाट पर लोगों की भीड़ और अव्यवस्था साफ नजर आई। अंतिम संस्कार के प्लेटफार्म फुल हो जाने के कारण लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। लोगों की भीड़ पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आयी।
क्षेत्रवार श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार की तैयारी
हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्रवार स्थित श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार कराने की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर में विजयनगर बाईपास स्थित छिजारसी श्मशान घाट, मोहननगर स्थित करहेड़ा श्मशानघाट, इंदिरापुरम श्मशान घाट और रजापुर में श्मशान घाट हैं। नगर निगम की ओर से स्थानीय पार्षदों की मांग पर रजापुर सहित अन्य श्मशान घाट पर सैनिटाइजेशन के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसमें स्थानीय पार्षदों की भी मदद ली जा रही है।

-----------------
हिंडन मोक्ष स्थली पर हुआ सैनिटाइजेशन
नगर निगम की ओर से हिंडन मोक्ष स्थली श्मशानघाट पर शनिवार को फिर बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके लिए बड़े वाहन की मदद ली गई। साथ ही श्मशानघाट पर दाह संस्कार के बाद लोगों की पीपीई किट एकत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed