फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गौरेया बचाने को घर-घर पहुंचा रहे कृत्रिम घोंसले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गौरैया बचाने को घर-घर पहुंचा रहे कृत्रिम घोंसले
विज्ञापन

गाजियाबाद। विज्ञान और विकास के बढ़ते कदम ने हमारे सामने कई चुनौतियां भी खड़ी की हैं,
जिससे निपटना हमारे लिए आसान नहीं है। विकास की महत्वाकांक्षी इच्छाओं ने हमारे सामने
पर्यावरण की विषम स्थिति पैदा की है। इसका असर इंसान पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों
पर भी दिखने लगा है। इंसान के बेहद करीब रहने वाली नन्हीं सी चिड़िया गौरैया विलुप्त
हो गई है।
घर की दीवारों और पेड़ों पर फुदकती गौरैया अब दिखाई नहीं देती है। गौरैया को बचाने के लिए पर्यावरण एवं पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए काम कर रहे विजयपाल बघेल और रामवीर सिंह ने इसको जीवन का हिस्सा बना लिया है। इसके लिए वह घर-घर जाकर कृत्रिम घोंसले वितरित कर रहे हैं। वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि घर में थोड़ा सा हिस्सा गौरैया के लिए जरूर छोड़ें। जहां गौरैया रहती है, वहां सुख और शांति होती है और बरकत होती है।

15 वर्ष से गौरैया बचाने को कर रहे पहल
पर्यावरण पर काम कर रहे विजयपाल बघेल ने बताया कि वह 2007 से लगातार गौरैया संरक्षण
अभियान चला रहे हैं। उन्होंने पिछले 15 वर्ष में घर-घर जाकर कृत्रिम घोंसले लगाए गए हैं।
क्योंकि गौरैया जलवायु का अंग है। जहां गौरैया होती है, वहां की जलवायु अनुकूल मानी
जाती है। उन्होंने कहा कि गौरैया के कम होने का करण वातावरण में प्रदूषण और जंगलों का
कटान है इसलिए इनका वास कम होता जा रहा है। रेडिएशन भी गौरैया के लिए दुश्मन है।
गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है। इसे संरक्षित करना बहुत आवश्यक है। गौरैया बचेगी तो
हमारा अस्तित्व भी बचेगा।
घोंसले बनवाकर कर रहे वितरित
संजयनगर निवासी रामवीर सिंह एडवोकेट सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह बताते हैं कि गौरैया
को बचाने के लिए लकड़ी और मिट्टी के घोंसले बनवा रहे हैं। मिट्टी के बर्तन में पानी रखने के
फायदों के बारे में बताते हैं। जगह-जगह चिड़िया के लिए दाना उपलब्ध कराते हैं। लोगों को
जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्हें बताया कि घर में थोड़ी जगह छोड़ी जाए,
जिससे ये अपना घर बना सकें। जहां चिड़िया रहती हैं, वहां इंसान को रहने में दिक्कत नहीं
होगी। लोगों को गौरैया को बचाने के लिए आगे आना होगा। मिशन बनाना होगा। तभी हम
प्यारी गौरैया को बचा सकेंगे।
- सर्वे में लगातार घटी है गौरैया
वर्ष 2011 में कराए गए सर्वे के अनुसार गाजियाबाद महानगर की आबादी 18 लाख थी।
प्रत्येक व्यक्ति गौरैया की संख्या छह थी। कुल संख्या 72 लाख बताई गई थी। जो 2015 के सर्वे
तक आते-आते प्रत्येक व्यक्ति पर गौरैया की संख्या चार ही रह गई। बताया गया कि 2021 में महानगर की जनसंख्या 28 लाख है और गौरैया की संख्या अब पांच हो गई है।
विज्ञापन

- लॉकडाउन में बढ़ी गौरैया की संख्या
सर्वे के अनुसार मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा था। लगभग दो से तीन महीने लोग घरों से
बाहर ही नहीं निकले थे। इस दौरान गौरैया की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी। यही कारण रहा
कि प्रत्येक व्यक्ति चार गौरैया की संख्या बढ़कर प्रत्येक व्यक्ति पांच हो गई। विजयपाल बघेल
ने बताया कि इस दौरान प्रदूषण नाम मात्र ही रह गया था।
- नई पीढ़ी दाना-पानी डालने की परंपरा को करे जीवित
गौरेया या अन्य पक्षियों को बचाने के लिए नई पीढ़ी को दाना और पानी डालने की परंपरा
जीवित करना होगा। पहले की तरह लोगों को छत या बालकनी में पानी और दाना उपलब्ध कराना
होगा। उनके प्राकृतिक आवास को भी बचाना होगा। गौरैया इंसान की सच्ची दोस्त भी है और पर्यावरण संरक्षण में उसकी खास भूमिका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed