{"_id":"60412df58ebc3e8ca254433a","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2147850200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी के होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी के होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी के होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़
साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप होटल के ही हाउस कीपिंग स्टाफ पर लगाया है। कौशांबी पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश से एक युवती किसी काम से करीब एक सप्ताह के लिए दिल्ली आई हुई थी। वह कौशांबी थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को होटल के कर्मचारी विक्रम सिंह ने उससे छेड़छाड़ की है। युवती ने मामले की शिकायत होटल के मैनेजर और पुलिस कंट्रोल रूम पर भी दी। सूचना पाकर कौशांबी थाने की पुलिस होटल पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद युवती ने मामले में कौशांबी थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर एक मार्च को हाउस कीपिंग स्टाफ विक्रम सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कौशांबी एसएचओ महेंद्र सिंह ने बुधवार को विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित दूतावास को भी जानकारी दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।