फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

नगर निगम की बोर्ड बैठक आज, पुनरीक्षित बजट पर होगी चर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
नगर निगम की बोर्ड बैठक आज, पुनरीक्षित बजट पर होगी चर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सोमवार को पुनरीक्षित बजट पर चर्चा होगी। निगम अधिकारियों ने बैठक का एजेंडा और पुनरीक्षित बजट की कॉपी सभी सदस्यों को भेज दी है। निगम ने इस बैठक में बजट के अलावा आमदनी बढ़ाने के कई अन्य प्रस्ताव भी रखे हैं। लंबे समय बाद हो रही निगम की बजट बैठक में आमदनी और खर्च के आंकड़ों पर पार्षदों का विरोध सामने आ सकता है। आंकड़ेबाजी को लेकर सदन की बैठक में हंगामा भी हो सकता है।
नगर निगम ने बीते साल का बजट पास ही नहीं कराया था। कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते अप्रैल 2020 में यह बजट पास नहीं हो पाया था। करीब 10 माह की देरी से यह बजट जनवरी 2021 में निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पेश किया गया। अब 11 माह की देरी से यह बजट निगम सदन के समक्ष सोमवार को पेश होगा। कोरोना काल में विकास कार्य ठप हो जाने के बावजूद नगर निगम के खर्च के आंकड़ों में कोई कमी नहीं आई है। इसको लेकर निगम के इस बजट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बजट बैठक में यही आंकड़ेबाजी विरोध की वजह बन सकती है। यही वजह है कि सोमवार को होने वाली नगर निगम की बजट बैठक हंगामेदार हो सकती है।
विज्ञापन

----
बिना अधिकार स्कूलों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भी आएगा बैठक में
नगर निगम ने सोमवार को होने वाली बजट बैठक में स्कूलों पर आवासीय की बजाय व्यावसायिक संपत्ति कर लगाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। हालांकि नगर निगम एक्ट और शासनादेश के मुताबिक 12वीं तक के स्कूलों पर भवन कर माफ किया गया है। नगर निगम इन स्कूलों से आवासीय दरों पर सिर्फ वाटर और सीवर टैक्स लगा सकता है। ऐसे में अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निगम ने यह प्रस्ताव एजेंडे में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed