फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

एमएमएच ने एलएलबी की मान्यता संबंधी सौंपा ब्यौरा, हाईकोर्ट में दो फरवरी को सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
एमएमएच कॉलेज के एलएलबी मान्यता संबंधी राज्यपाल के नाम पत्र को विधायक सुनील शर्मा को सौंपते डॉ. रा - फोटो : GHAZIABAD City
एमएमएच ने एलएलबी की मान्यता संबंधी ब्योरा सौंपा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की 220 सीटों पर हुए दाखिले को रद्द करने के मामले के जल्द सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मांग पर एमएमएच डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने एलएलबी की मान्यता संबंधी विस्तृत ब्योरा भेज दिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद समस्या के समाधान के लिए विधायक सुनील शर्मा ने राज्यपाल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। दूसरी ओर एमएमएच डिग्री कॉलेज की याचिका पर अब एलएलबी मामले की हाईकोर्ट में दो फरवरी को अगली तारीख में समाधान निकल सकता है।
विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि एमएच कॉलेज की ओर से एलएलबी मान्यता संबंधी विवाद की विस्तृत जानकारी उन्हें प्राप्त हो गई है। पत्र लिखने के बाद वह व्यक्तिगत रूप से भी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात करेंगे। महानगर में विद्यार्थी सरकारी फीस पर केवल एमएमएच कॉलेज से एलएलबी कर सकते हैं। जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की एलएलबी दाखिला प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्णय का हवाला देकर विवि ने एलएलबी के प्रवेश रद्द किए हैं। ऐसे में शासन स्तर पर मामले के जल्द से जल्द समाधान के गंभीर प्रयास किए जाएंगे। कॉलेज के डॉ. राजकुमार सिंह और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने राज्यपाल के नाम एमएमएच कॉलेज प्रशासन का विस्तृत पत्र रविवार को विधायक सुनील शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

दूसरी ओर एमएमएच डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने बताया कि विधायक सुनील शर्मा की मांग पर एलएलबी के घटनाक्रम से जुड़ा हुआ विस्तृत पत्र भेज दिया गया है। कॉलेज प्रशासन की याचिका पर पिछले माह तीन दिन हाईकोर्ट में लगी तारीख में विश्वविद्यालय प्रशासन से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। मामले की अब दो फरवरी को हाईकोर्ट में तारीख है। एलएलबी की सीटों पर प्रवेश के मामले का जल्द समाधान निकलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed