{"_id":"590b71784f1c1b3d0a442326","slug":"ghaziabad-gets-5th-rank-in-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गाजियाबाद को मिली 5वीं रैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में गाजियाबाद को मिली 5वीं रैंक
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में फरवरी में 22वें पायदान पर रहा गाजियाबाद मार्च में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। बुलंदशहर और गाजियाबाद की बदौलत मेरठ मंडल को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। विकास कार्यों के लक्ष्यपूर्ति में मंडल के तीन जनपद टॉप फाइव में शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मेरठ मंडल के जनपदों में तेजी से काम हुआ है। खासकर गाजियाबाद में योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए काफी काम हुआ है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि फरवरी की रैंकिंग में गाजियाबाद 22वें पायदान पर था, जो मार्च के बाद प्रदेश में 5वें स्थान पर पहुंच गया। फरवरी की रैंकिंग पर कमिश्नर ने सख्ती की थी। जनपद स्तर पर डीएम द्वारा सभी विभागों की बैठक कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए थे। इसी के फलस्वरूप गाजियाबाद की रैंकिंग में 17 स्थानों का सुधार हुआ है।
विज्ञापन
इसी की बदौलत मेरठ मंडल को प्रदेश में पहला स्थान भी हासिल हुआ है क्योंकि जिले के साथ बुलंदशहर व हापुड़ की रैंकिंग में भी अच्छा सुधार हुआ है। बुलंदशहर पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर हापुड़, तीसरे स्थान पर जौनपुर, चौथे पर बिजनौर और 5वें पर गाजियाबाद आया है।
प्रदेश के टॉप फाइव मंडल
- मेरठ
- अलीगढ़
- मुरादाबाद
- चित्रकूट धाम
- वाराणसी