फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Four people injured in riots, batons and arson after dispute in Mussoorie, police registered an FIR

Ghaziabad: विवाद के बाद मचा बवाल, लाठी-डंडे और आगजनी से चार लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 09 Sep 2024 05:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 09 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

मसूरी के मसौता गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और आगजनी के बाद 4 लोग घायल हुए, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Ghaziabad Four people injured in riots, batons and arson after dispute in Mussoorie, police registered an FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मसौता गांव में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और लाठी-डंडे चलने के बाद हालात बेकाबू हो गए। इस हिंसक झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


मामले की जानकारी के अनुसार, गालन्द थाना पिलखुआ के निवासी दीपक चौहान और नानक चौहान, साथ ही उनकी परिजनों सीमा देवी, गीता और योगेश के बीच मसौता गांव के विनय, बृजेश उर्फ लीली और राजेश के साथ झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना गंभीर हो गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गालन्द पक्ष की बाईक को आग लगा दी गई, जबकि मसौता पक्ष की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दोनों पक्ष वहां से भाग चुके थे। पुलिस को वहां एक अधजली बाईक मिली, जिसे कब्जे में लेकर थाने में जमा कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि इस मामले में गालन्द निवासी दीपक चौहान, दीपक की पत्नी सीमा, और एक अन्य व्यक्ति के साथ-साथ मसौता निवासी विनय और विनय की पत्नी राजेश भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस हिंसक झगड़े के संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसमें बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 125 और 131 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मसौता निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed