फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Fierce fire broke out in vehicles parked in Sahibabad police station, many vehicles burnt to ashes

Ghaziabad: साहिबाबाद थाने में खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए राख

Thu, 24 Nov 2022 09:30 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, सहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, सहिबाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Nov 2022 09:30 AM IST
सार

साहिबाबाद थाने में मुख्य गेट के बाएं तरफ पार्किंग एरिया में अलग-अलग मामलों के वाहन खड़े हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से चार पहिया वाहनों को एक दूसरे के ऊपर रखवाया हुआ है जबकि दो पहिया वाहन अधिक पुराने होने की वजह से गल चुके हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad: Fierce fire broke out in vehicles parked in Sahibabad police station, many vehicles burnt to ashes
साहिबाबाद थाने में वाहनों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद थाने में  विभिन्न मुकदमों के 500 से अधिक जब्त और सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों में बुधवार रात करीब 12:45 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट तक पहुंच गई। गनीमत रही कि मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में कोई यात्री मौजूद नहीं था। वरना धुएं से दम घुटने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।अग्निशमन की कई गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन


साहिबाबाद थाने में मुख्य गेट के बाएं तरफ पार्किंग एरिया में अलग-अलग मामलों के वाहन खड़े हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से चार पहिया वाहनों को एक दूसरे के ऊपर रखवाया हुआ है जबकि दो पहिया वाहन अधिक पुराने होने की वजह से गल चुके हैं। बुधवार रात करीब 12:45 इन वाहनों में अचानक धुंए के साथ आग की लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन

सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत आग बुझाने के लिए पार्किंग एरिया की तरफ दौड़े और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेरी से पेड़ पौधे और श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पास पहुंचने लगीं। साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

फायर स्टेशन के अफसर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आग तेजी से फैलने पर दमकल कर्मियों को परेशानी हुई लेकिन उन्होंने खतरा उठाते हुए पार्किंग एरिया के बीच जाकर करीब 45 घंटे में आग बुझा दी। इस दौरान वैशाली स्टेशन से भी दो फायर टेंडर मंगाए गए। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि किसी राहगीर ने बीड़ी या कोई ज्वलंत चीज वाहनों के पास डाल दी होगी जिससे 15 से 20 वाहन जल गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

जीटी रोड पर रोका गया यातायात

साहिबाबाद थाना पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से जीटी रोड पर चल रहे यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया। इससे कई वाहन चालक दूसरी रास्ते से निकले। हालांकि रात में वाहनों का कम दबाव होने की वजह से जाम की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन

आग लगने की घटना की जांच करेगी पुलिस

थाने के अंदर वाहनों में आग लगने की घटना का साहिबाबाद पुलिस जांच करेगी। इसके लिए मेट्रो स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जाएगा। थाना प्रभारी का कहना है कि यदि किसी ने जानबूझकर आने में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए आग लगाई है तो उसकी सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। फिलहाल मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed