फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad feature news

80 लोगों को ऑक्सीजन देकर जान बचा चुकी हैं प्रीति चंद्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad feature news
फोटो समाचार
विज्ञापन

80 लोगों को ऑक्सीजन देकर जान बचा चुकी हैं प्रीति चंद्रा
गाजियाबाद। जहां लोग आक्सीजन सिलिंडर के नाम पर लोगों से कालाबाजारी कर रहे हैं। वहीं क्रॉसिंग रिपब्लिक के प्रतीक सोसायटी की अध्यक्ष प्रीति चंद्रा अपने निजी स्तर से लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बिना किसी प्रशासनिक मदद के अपने खर्च पर दस ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे हैं। अब तक वह अपनी सोसायटी के अलावा अन्य सोसायटी व शहर के 80 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी में सभी लोगों को एकजुट होकर पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सोसायटी में ही दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिया है।

प्रीति चंद्रा ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण रोज सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। इसीलिए मन बना लिया कि ऐसे लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। इसमें सोसायटी के महासचिव श्रीदेव त्यागी और रवि ने भी सहयोग शुरू कर दिया। प्रशासन की बिना मदद के अपने स्तर से लोगों को मदद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 80 लोगों को अब तक ऑक्सीजन पहुंचा चुकी हैं। पहले तो यह व्यवस्था सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए ही की गई थी। बाद में लोगों की समस्या को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने लगी। बताया कि 80 में से करीब 50 लोगों की जान बचा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed