{"_id":"628cd0a01be3bd27a815b5ce","slug":"ghaziabad-family-alleges-police-of-sending-full-family-to-jail-with-four-month-old-daughter-in-ego","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पुलिस पर बड़ा आरोप- ईगो की वजह से चार माह की बेटी संग पूरे परिवार को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पुलिस पर बड़ा आरोप- ईगो की वजह से चार माह की बेटी संग पूरे परिवार को भेजा जेल
Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
सार
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हिंडन एयर फोर्स चौकी के उप निरीक्षक विनोद कुमार से आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे पक्ष की तरफ से भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया गया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद में हिंडन एयरफोर्स चौकी पर दरोगा से मारपीट के मामले में महिला ने ईगो के चलते पूरे परिवार को चार माह के बच्चे के साथ जेल भेजने का आरोप लगाया है। पिता ने डीएम और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
एयरफोर्स में तैनात प्रीतम सिंह परिवार के साथ करहैड़ा में रहते हैं। आरोप है बेटी का पड़ोस के एक परिवार से विवाद हो गया था। वह मामले में बीच बचाव के लिए पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष हिंडन चौकी चौकी पहुंच गए थे।
वहां भी मारपीट होने पर पुलिसकर्मियों सहित दरोगा विनोद कुमार अत्री के साथ भी अभद्रता हो गई थी। वहां पुलिस ने परिवार को सबक सिखाने की धमकी दी थी। इस वजह से दरोगा ने साहिबाबाद थाने में पांच महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले में दरोगा ने तैश में आकर पूरे परिवार को चार माह की बेटी के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हिंडन एयर फोर्स चौकी के उप निरीक्षक विनोद कुमार से आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे पक्ष की तरफ से भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया गया था। जांच के बाद ही आरोपियों को जेल भेजा गया था।