फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad family alleges police of sending full family to jail with four month old daughter in ego

गाजियाबाद: पुलिस पर बड़ा आरोप- ईगो की वजह से चार माह की बेटी संग पूरे परिवार को भेजा जेल

Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
सार

एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हिंडन एयर फोर्स चौकी के उप निरीक्षक विनोद कुमार से आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे पक्ष की तरफ से भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया गया था।

विज्ञापन
Ghaziabad family alleges police of sending full family to jail with four month old daughter in ego
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद में हिंडन एयरफोर्स चौकी पर दरोगा से मारपीट के मामले में महिला ने ईगो के चलते पूरे परिवार को चार माह के बच्चे के साथ जेल भेजने का आरोप लगाया है। पिता ने डीएम और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एयरफोर्स में तैनात प्रीतम सिंह परिवार के साथ करहैड़ा में रहते हैं। आरोप है बेटी का पड़ोस के एक परिवार से विवाद हो गया था। वह मामले में बीच बचाव के लिए पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष हिंडन चौकी चौकी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


वहां भी मारपीट होने पर पुलिसकर्मियों सहित दरोगा विनोद कुमार अत्री के साथ भी अभद्रता हो गई थी। वहां पुलिस ने परिवार को सबक सिखाने की धमकी दी थी। इस वजह से दरोगा ने साहिबाबाद थाने में पांच महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले में दरोगा ने तैश में आकर पूरे परिवार को चार माह की बेटी के साथ जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हिंडन एयर फोर्स चौकी के उप निरीक्षक विनोद कुमार से आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे पक्ष की तरफ से भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया गया था। जांच के बाद ही आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed