फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad face of man who molested a five-year-old girl was turned black on streets

Ghaziabad: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 02 Jul 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Jul 2022 05:31 AM IST
सार

मोदीनगर में पांच वर्षीय बच्ची को खेलते वक्त मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करने के मामले में आरोपी का मुंह काला कर सड़कों पर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। 

विज्ञापन
Ghaziabad face of man who molested a five-year-old girl was turned black on streets
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

एक कॉलोनी में पांच वर्षीय बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करने और आरोपी का मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। 

विज्ञापन


नगर निवासी एक श्रमिक की पांच वर्षीय बच्ची खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। लोग बच्ची को खोजते हुए एक घर में पहुंचे तो वहां किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके मुंह पर कालिख पोत कर मोहल्ले में घुमाया। 
विज्ञापन


लोगों ने व्यक्ति की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना से संबंधित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में किसी का प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed