फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad dominates in National Drop Roball, UP ranks third

Ghaziabad News: राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल में छाए गाजियाबादी, तीसरे स्थान पर रही यूपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad dominates in National Drop Roball, UP ranks third
विजेता टीम
गाजियाबाद। राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक वर्ग ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए जनपद के खिलाड़ियों का हुनर देखने को मिला। हरिद्वार में हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में गाजियाबाद के खिलाड़ी लवनीश, लक्ष्य सिंघल, आयुष और चिराग नागर ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केरल और दूसरा स्थान तेलंगाना की टीम ने पाया। बीते साल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी बालक वर्ग की टीम ने दूसरा स्थान पाया था। उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि बालक वर्ग के सभी लीग मुकाबलों में टीम ने जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में यूपी ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 से हराया। अगले संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम को केरल से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम में वाराणसी के चार, मिर्जापुर के एक, चंदौली के दो और जौनपुर के दो खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक यादव ने टीम और कोच संजीवन पटेल को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed