{"_id":"67a482baed757771950c468e","slug":"ghaziabad-divorce-news-doctor-wife-seeks-divorce-as-husband-prefers-spirituality-over-parenthood-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'शारीरिक संबंध जरूरी नहीं...भक्ति करो', पत्नी की इस मांग पर डॉक्टर पति ने दिया ये जवाब; तलाक तक पहुंची बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'शारीरिक संबंध जरूरी नहीं...भक्ति करो', पत्नी की इस मांग पर डॉक्टर पति ने दिया ये जवाब; तलाक तक पहुंची बात
Thu, 06 Feb 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Feb 2025 03:17 PM IST
सार
Doctor Couple Dispute In Ghaziabad: गाजियाबाद में एक महिला ने पति से कहा कि उसे संतान चाहिए, इस पर पति ने हैरान करने वाला जवाब दिया। इस पर पत्नी ने डॉक्टर पति से तलाक मांगा है। डॉक्टर ने साथ रहने के लिए 18 मार्च तक का अवसर दिया है।
विज्ञापन
Ghaziabad Divorce News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन पति से उनकी डॉक्टर पत्नी ने तलाक मांगा है। पत्नी का कहना है कि वह संतान पैदा करना चाहती है, लेकिन उनके पति कहते हैं कि शारीरिक संबंध जरूरी नहीं है, आध्यात्म की तरफ ध्यान दो।
इस विरोधी विचारधारा पर आए दिन डॉक्टर दंपती में लड़ाई होती रहती थी। पत्नी अब अपने डॉक्टर पिता के पास मायके में आ गई है। पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है। साथ रहने के लिए अवसर देते हुए अदालत ने 18 मार्च की तारीख लगाई है।
इस अवधि में अगर दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हुए तो तलाक पर बहस हो सकती है। महिला के अधिवक्ता ने बताया कि महिला के पिता का नाम शहर के बड़े डॉक्टरों में शामिल है। महिला भी डॉक्टर हैं, वह पिता के साथ मरीजों का इलाज करती हैं।
विज्ञापन
तीन वर्ष पहले उनकी शादी के नोएडा के एक फिजिशियन से कौशांबी स्थित एक होटल में हुई थी। शादी के बाद दोनों एक कमरे में रहते थे, लेकिन कभी भी दोनों के बीच संबंध नहीं बने। पत्नी जब भी पति के पास जाने की कोशिश करती थी, वह आध्यात्म का हवाला देकर टालमटोल करता था।

पति ने टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने की मांग की
पत्नी ने कहा कि परिवार में वारिश होने के लिए उसे संतान चाहिए, क्योंकि परिवार में उसका पति भी सास-ससुर की इकलौती संतान है। इस पर पति ने टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने की मांग की। इसकी प्रक्रिया शुरू होने के बाद पति अपना सीमेन देने से टालमटोल करने लगा, कहा कि वह सीमेन बैंक से उपलब्ध कराएगा, लेकिन इसके लिए पत्नी राजी नहीं हुई।

'महिला का पति नपुंसक है...'
पत्नी ने पूरे प्रकरण की जानकारी अपनी सास को दी। तब पता चला कि महिला का पति नपुंसक है। इसके बाद नाराज होकर पत्नी अपने पिता के पास आ गई और अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है। महिला के अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग हो चुकी है, लेकिन वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं है।