फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News Womans body found in Oyo Hotel in Muradnagar

गाजियाबाद में हत्या: ओयो होटल में बागपत की महिला का मिला शव, प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला

Mon, 26 Dec 2022 10:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Dec 2022 10:49 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला बागपत में कलेक्ट्रेट के पास स्थित गांव निवाड़ा की थी। उसके पांच बच्चे हैं। भोजपुर के अमराला गांव निवासी गौतम सिंह से उसका तीन माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक एनजीओ में साथ काम करते थे।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Womans body found in Oyo Hotel in Muradnagar
ओयो होटल में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शिवम विहार कॉलोनी के पास स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में रचना (44) की सोमवार की सुबह चार बजे गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कमरे में उसके साथ ठहरा उसका प्रेमी गौतम सिंह (35) एटीएम से कैश निकालने के बहाने भाग निकला। दोपहर को इसका पता चलने पर पुलिस ने पांच घंटे में उसे गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पति से जरूरी काम होने का झूठ बोलकर उसके साथ आई रचना रात में घर जाने की जिद पर अड़ गई थी। इस पर उससे झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रचना बागपत में कलेक्ट्रेट के पास स्थित गांव निवाड़ा की थी। उसके पांच बच्चे हैं। भोजपुर के अमराला गांव निवासी गौतम सिंह से उसका तीन माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक एनजीओ में साथ काम करते थे। गौतम के कहने पर ही दो दिन पहले रचना पति राजकुमार से एनजीओ का जरूरी काम के लिए बाहर जाने का झूठ बोलकर आई थी। तब से वह गौतम के साथ थी। सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों होटल में पहुंचे। गौतम ने परिचय पत्र देकर 26 की दोपहर तक के लिए कमरा बुक कराया। होटल के स्टाफ का कहना है कि उसने रचना को अपनी पत्नी बताया था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को कॉल करने पर दबाया गला
पुलिस पूछताछ में गौतम ने बताया कि देर रात रचना ने कहा कि उसे घर जाना है। उसने बहुत समझाया कि रात में न जाए, सुबह को चली जाए लेकिन वह जिद पर अड़ गई। इसी पर उससे झगड़ा हो गया। वह पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगी। उसने पुलिस के नंबर 112 पर कॉल भी की। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। उसने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। उसे पीटा तो वह जोर से बोलने लगी। उसने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। उसने उसे रोका और फिर गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई। वह काफी देर तक शव के साथ ही रहा लेकिन उसे डर था कि होटल के स्टाफ से किसी के भी कमरे में आने पर राज खुल जाएगा और वह जेल चला जाएगा।

विज्ञापन

उसने स्टाफ से कहा कि कैश खत्म हो गया है, वह एटीएम से निकालने के लिए जा रहा है। कमरे को बंद कर वह सुबह सात बजे निकल गया। होटल से पुलिस को दोपहर एक बजे सूचना दी गई कि कमरा नंबर सात में बेड पर महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने गौतम की लोकेशन पता करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के पति ने मुरादनगर थाने पहुंच हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गौतम सिंह ने हत्या करना कुबूल किया है।

विज्ञापन

वारदात से खुलासे तक

  • 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे रचना पति से जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकली।
  • 24 और 25 दिसंबर को रचना और गौतम मेरठ में अलग-अलग होटल में ठहरे थे।
  • 25 दिसंबर की रात नौ बजे दोनों मुरादनगर के होटल में पहुंचे, एक दिन के लिए कमरा लिया।
  • 26 की सुबह चार बजे गौतम ने रचना की हत्या कर दी, तीन घंटे तक शव के साथ ही रहा।
  • सुबह सात बजे गौतम एटीएम से कैश लेने के बहाने से होटल से चला गया।
  • दोपहर एक बजे सफाई कर्मचारी ने रचना का शव देखा, होटल से पुलिस को सूचना दी गई।
  • शाम छह बजे पुलिस ने एक सटीक सूचना पर गौतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
रचना के पति राजकुमार ने बताया कि घर से जाने के बाद रचना का मोबाइल फोन बंद हो गया। इस पर उसे चिंता हुई। वह 24 को भी नहीं लौटी तो उसने 25 को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 25 की रात में उसका फोन ऑन हुआ। उसने जल्द घर आने के लिए कहा लेकिन थोड़ी देर बाद फोन फिर से स्विच ऑफ हो गया। उसकी तलाश चल ही रही थी कि सोमवार दोपहर को मुरादनगर से पुलिस का फोन आया और उसे आने के लिए कहा। वह यहां पहुंचा तो पत्नी की लाश मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed