{"_id":"61ceb7aaa7417c3d0b3d1f81","slug":"ghaziabad-coronavirus-update-after-8-days-31-positive-cases-sahibabad-mla-sunil-sharma-test-covid-positive-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 8 महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 31 संक्रमित, साहिबाबाद विधायक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 8 महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 31 संक्रमित, साहिबाबाद विधायक अस्पताल में भर्ती
Fri, 31 Dec 2021 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:26 PM IST
सार
साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा कोविड पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में अप्रैल के बाद दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक 31 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इस महीने में 154 मरीज मिल चुके हैं। इस समय 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 6 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा कोविड पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि, सुनील शर्मा 30 दिसंबर 2021 को 12:35 दोपहर पर अस्पताल में तीन-चार दिन से खांसी एवं सर्दी गला खराब होने की शिकायत के साथ आईसोलेशन वार्ड में एडमिट हुए और उनका कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्ट किया गया। शाम को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
पिछले साल भी हुआ था कोरोना
पिछले वर्ष भी सुनील कुमार शर्मा को कोविड-19 हुआ था और वह यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में ही भर्ती हुए थे तथा स्वस्थ होकर घर चले गए थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है और कोविड-19 का प्रोटोकॉल एवं मानकों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन