फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad coronavirus positive patient denied treatment for atleast one hour before cms interference read full story mmg hospital

बिगड़ते हालातः सीने में दर्द से अस्पताल के बाहर तड़पता रहा कोविड पॉजिटिव, सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद मिला इलाज

Sat, 17 Apr 2021 06:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Apr 2021 06:44 PM IST
सार

गौरतलब है कि गाजियाबाद के सेवानगर निवासी शिवराज सिंह (56) की तबीयत खराब होने पर एमएमजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराने 11:30 बजे आए थे। एंटीजन रिपोर्ट आने के बाद उनकी तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ ही सीने में दर्द से परेशान थे।

विज्ञापन
Ghaziabad coronavirus positive patient denied treatment for atleast one hour before cms interference read full story mmg hospital
corona patient - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

गाजियाबाद में कोरोना दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमितों की संख्या रोजाना 500 के करीब पहुंच रही है। ऐसे में अस्पतालों के बाहर भी मरीजों की लाइन बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में कई बार अस्पतालों की लापरवाही भी सामने आती है। ऐसी ही लापरवाही आज गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में सामने आई जब एक कोरोना के मरीज को अस्पताल ने जमीन पर तड़पने के लिए छोड़ दिया।

विज्ञापन


हालांकि जब सीएमएस को पूरी घटना से अवगत कराया गया तो उन्होंने मामले संज्ञान लेते हुए सीने में दर्द की शिकायत कर रहे और बुखार से तड़प रहे मरीज को अस्पताल के बाहर सड़क से उठाते हुए भर्ती कराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गाजियाबाद के सेवानगर निवासी शिवराज सिंह (56) की तबीयत खराब होने पर एमएमजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराने 11:30 बजे आए थे। एंटीजन रिपोर्ट आने के बाद उनकी तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ ही सीने में दर्द से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे वह इमरजेंसी में इलाज के लिए गए तो वहां से भगा दिया गया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर वह इमरजेंसी के बाहर ही लेट गए। 12:45 बजे अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव को मामले की जानकारी दी गई, तब उन्होंने स्वयं पहुंचकर मरीज को प्राथमिक इलाज दिलवाया। इसके बाद एम्बुलेंस से कोविड अस्पताल भिजवाया। शासन के निर्देश के बाद सामान्य ओपीडी बन्द होने के बाद शनिवार को अन्य मरीजों को भी इलाज में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed