फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad,corona

एक दिन में सबसे अधिक 2019 ने दी कोरोना को मात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad,corona
जिला अस्पताल में कोरोना जांच करवाती महिला। संवाद
एक दिन में सबसे अधिक 2019 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को दिन थोड़ा राहत वाला रहा। एक दिन में सबसे अधिक 2019 लोगों ने कोरोना को हराया। इनमें नौ मरीज अस्पताल से भी डिस्चार्ज किए, जबकि 9601 लोगों की जांच के बाद 1301 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 10493 है। 24 घंटे में संक्रमण दर 17.75 प्रतिशत है।
जनवरी के 17 दिन में 136462 लोगों की जांच की गई, इसमें कुल 16287 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जनवरी में 5951 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें 5927 लोग होम आइसोलेशन में रहकर पांच से सात दिन में ठीक हुए हैं। इस महीने की संक्रमण दर 11.94 प्रतिशत हो गई है। जिले में मार्च 2020 से लेकर अब तक 72201 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक मिले संक्रमितों में 24 घंटे में सबसे अधिक लोग एक दिन में स्वस्थ हुए हैं। जिले में अलग-अलग अस्पतालों में वर्तमान में 91 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित जनवरी शुरू होते ही जिले में कोरोना केस बढ़ने लगे और स्वस्थ दर 99.17 प्रतिशत से घटकर 90.01 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में संक्रमित और स्वस्थ होने वालों की संख्या
तारीख- संक्रमित - स्वस्थ
17 जनवरी - 1301 - 2010
16 जनवरी - 2103 - 1698
15 जनवरी - 1422 - 1224
14 जनवरी - 1963 - 395
13 जनवरी - 1680 - 161
12 जनवरी - 1581 - 184
11 जनवरी - 1679 - 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed