{"_id":"61e5c27646c39f313f0c1ef1","slug":"ghaziabad-corona-ghaziabad-news-gbd23283633","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों को अब घर पर ही बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों को अब घर पर ही बूस्टर डोज
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाता बुजुर्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों को अब घर पर ही बूस्टर डोज
गाजियाबाद। कोविड से बचाव के लिए बुजुर्गों को अब टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर ही वैक्सीन लगाने आएगी। इसके लिए बुजुर्गों को कोविड कंट्रोल रूम पर सूचना देनी होगी। सूचना मिलने के बाद 24 से 48 घंटे के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग के घर पहुंचकर बूस्टर डोज लगाएगी।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शासन स्तर से भी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। किशोरों को पहला डोज और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाने को कहा गया है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए इस समय 68 हजार ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनका दूसरा डोज लगे हुए नौ महीने पूरे हो चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या उन बुजुर्गों की है, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
सीएमओ डॉॅॅ. भवतोष शंखधार ने बताया कि जिन बुजुर्गों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे नौ महीने या 39 सप्ताह हो चुके हैं और उन्हें कोई पुरानी या गंभीर बीमारी भी है, वे वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि कोविन पोर्टल के जरिये भी बूस्टर डोज के लिए मेसेज भेजे जा रहे हैं। जिन बुजुर्गों के मोबाइल पर मेसेज पहुंच रहे हैं, वह मामले में कोविड कंट्रोल रूम या जिला सर्विलांस अधिकारी को सूचना दे दें। सीएमओ ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि जनवरी के अंत तक सभी पात्र बुजुर्गों को टीका लगा दिया जाए।
विज्ञापन
बुजुर्गों में टीकाकरण
कुल बुजुर्ग :
पहला टीका :
दूसरा टीका :
बूस्टर डोज :
बूस्टर डोज के लिए यहां करें कॉल
8826797248
9910426374
0120-2829040
0120-4186453
0120-2965757
0120-2965758