{"_id":"61e46e14a26c6d50bf2f8993","slug":"ghaziabad-corona-ghaziabad-news-gbd2327899135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद पहली मौत, रिकार्ड संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद पहली मौत, रिकार्ड संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना जांच करवाती महिला। संवाद
सात महीने बाद पहली मौत, रिकार्ड संक्रमित मिले
गाजियाबाद। कोरोना की तीसरी लहर ने रविवार को नया रिकार्ड बनाया। 2103 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 20 को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। लिवर की बीमारी से ग्रसित मोदीनगर के 55 वर्षीय पुरुष की मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शासन ने 18 जून के बाद सात महीने में तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि की है। 11211 मरीजों का अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है।
नौ जनवरी को भर्ती, 12 को पुष्टि और 15 को मौत
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मोदीनगर निवासी व्यक्ति नौ जनवरी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 12 जनवरी को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 15 जनवरी की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएसओ ने बताया कि वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त था और उसका पहले से ही इलाज चल रहा था।
1698 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा
शासन की गाइड लाइन के अनुसार, बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों को सात दिन बाद संक्रमण मुक्त मानते हुए उनका होम आइसोलेशन पूरा माना जा रहा है। अगर किसी भी संक्रमित को पिछले तीन दिन से बुखार नहीं आया हो तो उसे दोबारा जांच की जरूरत नहीं है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1698 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा मानते हुए पोर्टल से डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
एक सप्ताह में 82 मरीज भर्ती, 12 को देनी पड़ी आक्ॅसीजन
एक सप्ताह में 82 संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। इनमें 12 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है। इलाज के बाद अब सभी सामान्य हैं। 15 जनवरी को 20 और 14 जनवरी को 10 मरीज भर्ती कराए गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि निजी अस्पतालों में भर्ती अधिकांश मरीज मेडिक्लेम वाले हैं या उनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है।
16 दिन में 1.17 लाख मरीजों की जांच
तीसरी लहर में 16 दिन में 117600 जांच की गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे अधिक 129133 लोगों की जांच की गई थी। जबकि दूसरी लहर में सबसे अधिक 171737 लोगों की जांच जून में हुई थी। जुलाई में 133121, अगस्त में 120039, सितंबर में 149513, अक्तूबर में 138952, नवंबर में 83340 व दिसंबर में जांच बढ़ाई गई और 171316 लोगों के सैंपल लिए गए।
तिथि जांच संक्रमित संक्रमण दर
16 जनवरी - 10950 - 2103 - 18.31
15 जनवरी - 9764 - 1422 - 14.56
14 जनवरी - 9690 - 1963 - 20.26
13 जनवरी - 11022 - 1680 - 15.24
12 जनवरी - 9335 - 1581 - 12.83
11 जनवरी - 8969- 1689 - 14.82
10 जनवरी - 7982 - 1344 - 16.85