{"_id":"626926c26c31f4607210ec6e","slug":"ghaziabad-contractor-sanjay-kumar-murder-case-revelations-friend-son-in-law-planned-his-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ठेकेदार संजय के दोस्त के दामाद ने कराई थी हत्या, आरोपी मनोज अपनी ही साली से करना चाहता था शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ठेकेदार संजय के दोस्त के दामाद ने कराई थी हत्या, आरोपी मनोज अपनी ही साली से करना चाहता था शादी
Wed, 27 Apr 2022 04:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:50 PM IST
सार
घटना से 15 दिन पहले शार्प शूटर विद्यानंद बिहार से मनीष के पास पहुंच गया, वहां तीनों ने मिलकर ठेकेदार संजय की हत्या के लिए करीब 7 बार फैक्टरी से घर तक रेकी की थी।
विज्ञापन
मृतक के दोस्त का दामाद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस ने 16 अप्रैल को कृष्णा विहार फेस-2 के जंगल में गोली मारकर ठेकेदार संजय कुमार की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त के दामाद मनोज निवासी देवनगर मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज अपनी साली से दूसरी शादी करना चाहता था। इस बारे में उसने पत्नी से भी बातचीत कर अपने ससुर संजय और सास से एक दिन इसका जिक्र किया था, लेकिन ससुर संजय के दोस्त संजय कुमार (मृतक) ने इसका विरोध कर दिया था।
विज्ञापन
ठेकेदार संजय के ज्यादा इंटरफेयर करने पर नाराज होकर मनोज ने अपने भतीजे मनीष निवासी बिहार के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या की योजना तैयार की थी। दोनों ने घटना को अंजाम देने के लिए मधुबनी बिहार के शार्प शूटर विद्यानंद से संपर्क कर 2,20,000 रुपये में हत्या करने का सौदा किया।
विज्ञापन
एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि मनीष और विद्यानंद ने हत्या को अंजाम देने के लिए रकम का बंटवारा किया। घटना से 15 दिन पहले विद्यानंद बिहार से मनीष के पास पहुंच गया, वहां तीनों ने मिलकर ठेकेदार संजय की हत्या के लिए करीब 7 बार फैक्टरी से घर तक रेकी की थी।
16 अप्रैल की रात कृष्णा विहार के जंगल में ठेकेदार संजय को सबसे पहले मनीष ने गोली मारी थी, इसके बाद विद्यानंद ने बाइक से उतर कर तीन और गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि मनोज को गिरफ्तार करने के बाद बाइक बरामद कर ली है, जबकि मनीष और विद्यानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। पुलिस ने दोनों की ट्रांजिट रिमांड मांगी है।