फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad cash police marrige

शादी के लिए ले जा रहे कैश को पुलिस ने पकड़ा, 30 हजार लेकर छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad cash police marrige
रोहतक के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

शादी के लिए ले जा रहे कैश को पुलिस ने पकड़ा, 30 हजार लेकर छोड़ा
एसएसपी ने जांच के बाद तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। बेटी की शादी के लिए ले जा रहे तीन लाख रुपये कैश को पुलिस ने चुनावी चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक लड़की के परिजनों को रोका रखा। 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद छोड़ा। जांच के बाद एसएसपी ने स्टैटिक सर्विलांस टीम के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

मुरादाबाद निवासी दिलबाग पांचाल अपनी बेटी की शादी के लिए रोहतक से मुरादाबाद 25 जनवरी को तीन लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इस दौरान डासना टोल पर स्टैटिक सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। टीम ने गाड़ी रुकवाकर चेकिंग की तो उसमें तीन लाख रुपये मिले। ऐसे में दिलबाद पांचाल ने टीम को बेटी की शादी के बारे में बताया और जानकारी दी। आरोप है कि टीम ने रुपये जब्त कर उन पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बदले में तीनों पुलिसकर्मियों ने तीस हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ा। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच कराई। प्राथमिक जांच में आरोप सही निकले। एसएसपी ने स्टैटिक सर्विलांस टीम-1 के दरोगा अंकित राठौर, हेड कांस्टेबल हरिवन सिंह और कांस्टेबल रुहल को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने कहा कि चुनाव चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed