फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad becomes safe seat for BJP

Ghaziabad News: भाजपा के लिए सुरक्षित सीट बना गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad becomes safe seat for BJP
गाजियाबाद। भाजपा के लिए गाजियाबाद सुरक्षित सीट बन गया है। चुनाव चाहें कोई भी हो, कमल का फूल आसानी से खिल रहा है। पिछले दो-तीन चुनाव में तो किसी तरह का कड़ा मुकाबला भी नजर नहीं आया। आलम यह हो गया है कि चुनाव में हार-जीत पर कम और भाजपा की जीत के आकार पर ज्यादा बात करते हैं।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए हो रहा है कि कई चुनाव से भाजपा अजेय बनी हुई है। नए परिसीमन पर लोकसभा के चार चुना हुए हैं। चारों भाजपा ने जीते हैं। 1009 में राजनाथ सिंह, 2014 और 2019 में वीके सिंह और 2024 में अतुल गर्ग। भाजपा ने जब वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया तो लोग चौंक गए थे लेकिन नतीजे पर खास फर्क नहीं पड़ा। अतुल गर्ग भी आसानी से जीत गए।
विज्ञापन

2017 और 2022 में जिले की पांचों सीटों पर कमल खिला। 2022 में वे ही उम्मीदवार उतरे जो 2017 में थे। पांचों की दूसरी जीत पहली से बड़ी रही। नगर निगम में भी यही हाल है। हर चुनाव में जीत बड़ी हो रही है। भाजपा के अलावा किसी भी दल का मेयर नहीं बन सका है। जिला पंचायत में भी भाजपा आसानी से जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed