{"_id":"63e3cafdca425d8968042601","slug":"ghaziabad-bail-application-of-accused-in-minor-sexual-harassment-rejected-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, 22 फरवरी को होगी पीड़िता की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, 22 फरवरी को होगी पीड़िता की गवाही
Wed, 08 Feb 2023 09:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 08 Feb 2023 09:47 PM IST
सार
अगली गवाही पीड़िता की है जिसके लिए अदालत द्वारा 22 फरवरी 2023 की तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 12 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त नरेंद्र डेरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। न्यायाधीश हर्षवर्धन की अदालत ने बुधवार को नरेंद्र डेरा की जमानत अर्जी पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक अन्य मामला प्रकाश में आया जिसमें अभियुक्त नरेंद्र डेरा सह अभियुक्त महिला व सह अभियुक्त नाबालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि मामले में नरेंद्र डेरा ने अपनी जमानत की अर्जी पोक्सो कोर्ट मुख्य न्यायाधीश हर्षवर्धन की अदालत ने लगाई थी, अदालत ने सुनवाई पर 8 फरवरी 2023 की तारीख नियत थी।
विज्ञापन
वहीं मामले में सुनवाई पर भी 8 फरवरी 2023 की तारीख नियत है जिसमें पीड़िता के पिता वादी मुकदमा के बयान दर्ज किए गए। अगली गवाही पीड़िता की है जिसके लिए अदालत द्वारा 22 फरवरी 2023 की तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन