फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad arthala composit school girl students cleaning washroom video goes viral principal says this

तो ऐसे पढ़ेंगी और बढ़ेंगी बेटियां: अर्थला कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं से साफ करवाया शौचालय, पढ़ें प्रिंसिपल की 'सफाई'

Tue, 26 Apr 2022 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

जब वीडियो वायरल हुआ तो स्कूल के प्रधानाचार्य सुदेश चौहान का कहना है कि विद्यालय में साफ-सफाई के लिए किसी भी सरकारी कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शिक्षक व छात्राएं मिलकर ही साफ-सफाई करती हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad arthala composit school girl students cleaning washroom video goes viral principal says this
अर्थला कंपोजिट स्कूल में सफाई करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित अर्थला कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं द्वारा शौचालय साफ करने का वीडिया सोमवार को वायरल हुआ। छात्राएं पानी का पाइप लेकर शौचालय में पानी डालती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शौचालय साफ करने का वीडियो एक छात्रा की बड़ी बहन द्वारा बनाया गया, जिसे जानकारी मिली थी कि स्कूल में हर रोज शौचालय छात्राओं से साफ कराया जा रहा है। शौचालय साफ करते समय कोई भी शिक्षिका आस-पास नहीं है। वीडियो में छात्राओं ने कहा कि हर रोज अलग-अलग छात्राएं शौचालय की सफाई करती हैं।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य ने दी ये सफाई
इस बाबत स्कूल के प्रधानाचार्य सुदेश चौहान का कहना है कि विद्यालय में साफ-सफाई के लिए किसी भी सरकारी कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शिक्षक व छात्राएं मिलकर ही साफ-सफाई करती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाएं भी इस काम में लगती हैं, यह अलग बात है कि जब यह वीडियो बनाई गई तो शिक्षिका दूसरी ओर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed