{"_id":"614e08538ebc3e02db47a676","slug":"ghaziabad-apala-mishra-got-9th-rank-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: गाजियाबाद की अपाला मिश्रा की यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक, तीसरी बार में मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: गाजियाबाद की अपाला मिश्रा की यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक, तीसरी बार में मिली कामयाबी
Fri, 24 Sep 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:48 PM IST
सार
अपाला मिश्रा ने 10वीं तक की पढ़ाई देहरादून और 11वीं व 12वी की पढ़ाई रोहणी दिल्ली से की। वर्ष 2017 में हैदराबाद से बैचलर ऑफ डेंल सर्जरी की पढ़ाई कर डॉक्टर बनीं।
विज्ञापन
अपाला मिश्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मूलरूप से बस्ती की रहने वाली अपाला मिश्रा परिवार के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ओलिव काउंटी में रहते हैं। उनके पिता अमिताभ मिश्रा आर्मी में कर्नल और बड़े भाई अभिलेख मेजर हैं। माता अल्पना मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी फैकल्टी में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
अपाला मिश्रा ने 10वीं तक की पढ़ाई देहरादून और 11वीं व 12वी की पढ़ाई रोहणी दिल्ली से की। वर्ष 2017 में हैदराबाद से बैचलर ऑफ डेंल सर्जरी की पढ़ाई कर डॉक्टर बनीं। अपाला मिश्रा का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 व 19 के प्रयास में असफल रहीं लेकिन असफलता कभी आड़े नहीं आई। अक्टूबर 2020 में तीसरी बार परीक्षा दी, जनवरी 2021 में मेंस दिया। अगस्त में साक्षात्कार हुआ। शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट आया तो पता चला कि अपाला ने देश में नौवीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन