फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad ammonia gas leak in milk plant fire brigade employee and 6 others fainted water drizzling help to control it

गाजियाबाद: दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, दमकलकर्मी सहित 6 हुए बेहोश, पानी की बौछार से किया काबू

Tue, 06 Jul 2021 10:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jul 2021 10:14 AM IST
सार

पारस दूध के प्लांट में  सोमवार रात को करीब नौ बजे कर्मचारी अमोनिया का प्रेशर बना रहे थे। इसी दौरान वॉल्व लीक हो गया और अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। कर्मचारियों ने कोशिश की, लेकिन रिसाव बढ़ता गया।

विज्ञापन
Ghaziabad ammonia gas leak in milk plant fire brigade employee and 6 others fainted water drizzling help to control it
ammonia leakage in milk plant - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लिंक रोड के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित पारस दूध प्लांट में सोमवार रात को वॉल्व लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। तभी प्लांट में काम कर रहे करीब 25 लोग फंस गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर सभी लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान प्लांट के दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बचाव कार्य के दौरान चार दमकलकर्मी भी बेहोश हो गए। देर रात सभी की हालत सामान्य बताई गई।  
विज्ञापन


पारस दूध के प्लांट में  सोमवार रात को करीब नौ बजे कर्मचारी अमोनिया का प्रेशर बना रहे थे। इसी दौरान वॉल्व लीक हो गया और अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। कर्मचारियों ने कोशिश की, लेकिन रिसाव बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर सीएफओ सुनील सिंह दमकल की छह गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। सबसे पहले पानी की बौछार कर फंसे हुए करीब 25 लोगों को बाहर निकाला गया।

ब्रीथिंग ऑपरेशन सेट पहनकर सीएफओ समेत छह कर्मचारी वॉल्व को बंद करने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद वॉल्व को बंद किया गया। इस दौरान प्लांट के दो कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दमकल के चार कर्मी बेहोश हो गए और उल्टी करने लगे। सभी को पानी पिलाकर सामान्य किया गया।


सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि करीब नौ बजकर तीन मिनट पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वैशाली साहिबाबाद और कोतवाली की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को बुलाकर पानी की बौछार कराई गई। बचाव कार्य के दौरान कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई थीं। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। स्थिति को देखते हुए जिले भर के 45 ब्रीथिंग आपरेशन सेट मंगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed