फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Air Force C-17 arrived in Hindon carrying 210 Indian nationals from Ukraine was flying from Bucharest

गाजियाबाद: यूक्रेन से 210 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर, बुखारेस्ट से भरी थी उड़ान

Sun, 06 Mar 2022 09:05 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 09:05 AM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है। इसके तहत वहां चार केंद्रीय मंत्रियों को भी भेजा गया है, जो भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad: Air Force C-17 arrived in Hindon carrying 210 Indian nationals from Ukraine was flying from Bucharest
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुचा ग्लोबमास्टर सी-17 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रविवार सुबह यूक्रेन में फंसे 210 नागरिकों को लेकर वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा। वायु सेना का यह एयरबेस यूपी के गाजियाबाद में स्थित है।

विज्ञापन


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है। इसके तहत वहां चार केंद्रीय मंत्रियों को भी भेजा गया है, जो भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह यहां पहुंचे यात्री यूक्रेन से सीमा पार कर रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचे था, जहां से वायु सेना के सी-17 विमान द्वारा उन्हें स्वदेश लाया गया। यहां पहुंचने वाले सभी यात्रियों के परिजन उनके स्वागत के लिए खड़े थे। अपनों से मिलते ही सभी लोग बहुत खुश दिख रहे थे। यूक्रेन से आने वालों में ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं। उन्होंने परिजनों से मिलते ही उन्हें अपनी व्यथा बताई। कई लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस पर लगातार आ रहे हैं विद्यार्थी

इससे पहले शनिवार को भी कई विद्यार्थी हिंडन एयरबेस पर पहुंचे थे। भारतीय वायुसेना (हिंडन एयरफोर्स) के प्रवक्ता आशीष मोघे ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे तक दस विमानों से 2058 भारतीयों की वापसी कराई  जा चुकी है। रात 11 बजे की पहली फ्लाइट में जो 210 भारतीय पहुंचें उनमें उप्र के 14, दिल्ली के 4, हरियाणा के 12, मध्यप्रदेश, नागालेंड और पंजाब व पश्चिम बंगाल के 1-1, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के दो-दो, आंध्रप्रदेश के 4, महाराष्ट्र से 10, गुजरात के सात, बिहार के 4, तेलंगाना के पांच, तमिलनाडू के 55 और केरला के 77 समेत अन्य जगहों के भारतीय छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रात दो बजे तक चली कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को नाश्ता कराया गया।

इससे पहले रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया। प्रवक्ता का कहना है कि हिंडन स्टेशन के गेट पर 11 छात्र-छात्राओं के अभिभावक उन्हें लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद सुबह 5:30 बजे की दूसरा सी-17 विमान 210 और तीसरा विमान सुबह 5:45 बजे 209 छात्र-छात्राओं को लेकर रनवे पर उतरा। यह तीनों विमान रोमानिया, पोलैंड और हंगरी-स्लोवाकिया से पहुंची थी। इसके बाद दिन में एक और सी-17 ग्लोबामास्टर ने रोमानिया के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed