{"_id":"629653920bdbd960791af45c","slug":"ghaziabad-after-the-encounter-a-reward-of-25-thousand-was-injured-in-the-bullet-the-encounter-took-place-on-the-gangnahar-track-on-monday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गंगनहर पटरी पर सोमवार रात हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गंगनहर पटरी पर सोमवार रात हुई मुठभेड़
Tue, 31 May 2022 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 31 May 2022 11:13 PM IST
सार
मुरादनगर थाना पुलिस व एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल आरोपी को पकड़े हुए पुलिस टीम
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
गंगनहर पटरी पर सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आमिर निवासी मोहल्ला मेवातियान, थाना दादरी, नोएडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया है। वहीं, आमिर का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हरियाणा के करनाल के थाना सिटी/थाना मधुबन से फरार चल रहा बदमाश आमिर अपने साथी के साथ गंगनहर पटरी मार्ग से मसूरी की ओर जा रहा था। सूचना पर मुरादनगर थाना पुलिस व एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम ने गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग करनी शुरू दी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आमिर घायल हो गया। एसपी देहात ने बताया कि आमिर हत्या की कोशिश के मामले में मुरादनगर थाने का वांछित है। उस पर लूट, चोरी हत्या की कोशिश करने समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन