फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: 35 lakh rupees cheated from the girl on the pretext of marriage became a foreign citizen and had friendship on social media

गाजियाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 35 लाख रुपये, विदेशी नागरिक बन सोशल मीडिया पर की थी दोस्ती

Tue, 08 Mar 2022 12:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 12:33 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि ठग ने खुद को शिकागो निवासी बिजनेसमैन बताया था। साइट पर कुछ दिन बात होने के बाद एक विदेशी नंबर से वह व्हाट्सएप पर संपर्क में आ गया। कुछ दिन बाद उसने शादी करने के लिए भारत आने की यहीं अपना बिजनेस करने को कहा।

विज्ञापन
Ghaziabad: 35 lakh rupees cheated from the girl on the pretext of marriage became a foreign citizen and had friendship on social media
साइबर क्राइम - फोटो : self

विस्तार

साइबर ठग ने मेट्रीमोनियल साइट पर आईटी कंपनी में नौकरी करने वाली एक युवती से दोस्ती कर व्हाट्स एप पर चैटिंग कर दोस्ती कर ली फिर शादी का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने युवती से शादी करने के लिए भारत आने की बात कही। इसके बाद कस्टम विभाग द्वारा पकड़ने की बात कहकर ठगी की। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि ठग ने खुद को शिकागो निवासी बिजनेसमैन बताया था। साइट पर कुछ दिन बात होने के बाद एक विदेशी नंबर से वह व्हाट्सएप पर संपर्क में आ गया। कुछ दिन बाद उसने शादी करने के लिए भारत आने की यहीं अपना बिजनेस करने को कहा। साथ ही अपनी कमाई करीब तीन करोड़ रुपये खाते में भेजने को कहा।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सहमति होने पर साइबर ठग ने किसी महिला से पीड़िता को फोन कॉल कराकर कस्टम विभाग द्वारा पकड़ने की बात कहकर ठगी करनी शुरू कर दी। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

एंटी टेररिस्ट विंग का सर्टिफिकेट लेने के बाद छोड़ने की बात कही

ठग ने कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर पीड़िता को कॉल करके उसके दोस्त को पकड़ने की बात कही। दोस्त को छोड़ने के लिए नेशनल एंटी टेररिस्ट विंग का प्रमाण पत्र लेने को कहा। इस प्रमाण पत्र को लेने के नाम पर ठग ने पीड़िता से ठगी की। पीड़िता से 13 बार में 35 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी लगातार रुपये मांगे गए तो युवती को ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed