फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: 10-year-old girl commits suicide after mother scolds her for seeing mobile

Ghaziabad : मोबाइल देखने पर मां ने डांटा तो 10 साल की बच्ची ने दे दी जान, फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 26 Aug 2023 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:21 AM IST
सार

स्तब्ध कर देने वाला यह मामला हुसैनपुर गांव का है। मां की डांट के बाद बच्ची ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उसका शव रस्सी से बनाए फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन
Ghaziabad: 10-year-old girl commits suicide after mother scolds her for seeing mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरादनगर में मां ने मोबाइल फोन देखने पर डांटा तो कक्षा पांच में पढ़ने वाली दस साल की सानिया ने फंदे से लटककर जान दे दी। स्तब्ध कर देने वाला यह मामला हुसैनपुर गांव का है। मां की डांट के बाद बच्ची ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उसका शव रस्सी से बनाए फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


सानिया के पिता नफीस दिव्यांग हैं और ऑटो चलाते हैं। उनके बड़े भाई मोहर्रम ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे नफीस की पत्नी शबाना खाना बना रही थी। बेटी सानिया, बेटे समद (एक ) और समर (दो) पास में बैठे थे। सानिया मोबाइल देख रही थी। शबाना ने उससे कहा कि खाना बनने तक मोबाइल छोड़कर भाई समद को संभाल ले।
विज्ञापन


उसने अनसुना कर दिया तो थोड़ी देर बाद शबाना ने उससे मोबाइल छीनकर उसे डांट दिया और एक चांटा भी मार दिया। इसी से नाराज होकर सानिया वहां से चली गई और उसने खुद को कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उसका लटकता हुआ शव मिला। उसने पंखे के हुक से फंदा लगाया था। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed