फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Getting entangled in talks, removed the coil and ring from the woman

Ghaziabad News: बातों में उलझाकर महिला से कुंडल और अंगूठी उतरवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Getting entangled in talks, removed the coil and ring from the woman
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के घूकना निवासी सरोज गुप्ता को दो युवक व एक महिला ने बातों में उलझा लिया और झांसे में लेकर दो अंगूठी व कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद उन्हें एक डिब्बा और रूमाल थमाकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है। घूकना त्यागी मार्केट निवासी निरंजन गुप्ता का कहना है कि उनकी पत्नी सरोज गुप्ता बच्चों को छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जब वह घूकना हरवंश नगर वाली गली में पहुंची तो सामने से आई एक महिला व दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक युवक पास की दुकान से कोल्डड्रिंक ले आया और बातों में उलझाकर उनके गहने उतरवाकर रूमाल में रखकर एक डिब्बे में रखने लगे। जो उन्होंने उन्हें दे दिया और कुछ देर में आने को कहा। उन्होंने डिब्बा व रूमाल खोलकर देखा तो वह खाली निकले। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed