फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Get complete house tax information from the comfort of your home; software is being updated.

Ghaziabad News: घर बैठे मिलेगी हाउस टैक्स की पूरी जानकारी, साफ्टवेयर हो रहा अपडेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Get complete house tax information from the comfort of your home; software is being updated.
गाजियाबाद। नगर निगम का हाउस टैक्स साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में इसका काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद गृह स्वामी घर बैठे ही हाउस टैक्स के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। अभी लोगों को हाउस टैक्स से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जोनल, निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने दी। नगर आयुक्त ने इसको लेकर बृहस्पतिवार को निगम मुख्यालय पर अधीनस्थों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जमा और बकाया कर के संबंध में उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी गृह स्वामी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए रोस्टर बनाकर वार्ड के हिसाब से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें वार्ड के पार्षदों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने हाउस टैक्स की भ्रांति को लेकर भी लोगों की उलझनों को दूर करने के लिए अभियान चलाने की हिदायत दी। कुछ लोगों में हाउस टैक्स कम ज्यादा करने को लेकर परेशान हैं। वह मानते हैं कि इसको कम ज्यादा करने का अधिकार कर निरीक्षक या कर अधिकारी के पास है, लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स वसूली को लेकर ई-पॉश मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। नियम के हिसाब से कर में छूट का लाभ भी गृह स्वामी को मिले और उनको इस संबंध में पूरी जानकारी हो, इसको भी सुनिश्चित करने की जरूरत है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed