फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   General VK Singh, a two-time MP, will not contest elections

Ghaziabad News: दो बार सांसद रहे जनरल वीके सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
General VK Singh, a two-time MP, will not contest elections
गाजियाबाद। गाजियाबाद से बीजेपी के टिकट पर दो बार भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले जनरल वीके सिंह ने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने संदेश जारी कर तीसरी बार चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम लगा दिया। वह 2014 और 2019 में यहां से सांसद रहे।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2014 में मोदी लहर में वह पहली बार यहां से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस के राजबब्बर को साढ़े पांच लाख से अधिक वोटों से हराया। उन्हें 7,58, 682 वोट मिले। उन्हें कुल 56.5 फीसदी वोट मिले। मोदी मंत्रिमंडल में विदेश राज्यमंत्री बने। 2019 में दोबारा गाजियाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतरे और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल को हराया। जनरल को 9,44,503 वोट मिले। 62 फीसदी वोट पाकर उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और वह केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्री बने।
विज्ञापन

---------
मैं 2024 के चुनावों में नहीं लडूुंगा : वीके सिंह
जनरल ने ट्वीटर पर लिखा है कि मैंने सैनिक के रूप में इस राष्ट्र की सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित किया है। पिछले 10 वर्षों से मैंने गाजियाबाद को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया। इस यात्रा में देश और गाजियाबाद के नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के सदस्यों का जो विश्वास और प्रेम मुझे प्राप्त हुआ है, उसके लिए मैं आभारी हूं। यह भावनात्मक बंधन मेरे लिए अमूल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भावनाओं के साथ, मैंने एक कठिन, परंतु विचारपूर्ण निर्णय लिया है। मैं 2024 के चुनावों में नहीं लड़ूंगा। यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था, परंतु मैंने इसे दिल की गहराइयों से लिया है। मैं अपनी ऊर्जा और समय को नई दिशाओं में ले जाना चाहता हूं, जहां अपने देश की सेवा अलग तरीके से कर सकूं। इस यात्रा में आपके साथी रहने के लिए मैं आप सब को दिल से धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार, समर्थन और विश्वास ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आगे भी, मैं देश और सब नागरिकों के प्रति अपनी सेवा जारी रखूंगा, बस एक नए रूप में। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया है।
---
कहीं गुटबाजी तो नहीं पड़ी भारी
गाजियाबाद सीट से इस बार भी जनरल वीके सिंह का नाम चर्चा में चल रहा था। वह पिछले कुछ महीने से काफी सक्रिय भी थे। उनके समर्थक तीसरी बार भी टिकट मिलने का कयास लगा रहे थे। हालांकि पार्टी में उनके नाम को लेकर दो फाड़ हो गई थी। एक गुट उन्हें पसंद नहीं कर रहा था। अचानक उनके टिकट ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है।


शिलान्यास और लोकार्पण में नहीं बुलाने की कर चुके थे शिकायत
विकास कार्यों में लेट लतीफी करने वाले अफसरों की पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत भी की थी। इसके अलावा शिलान्यास और लोकार्पण में नजरअंदाज करने की भी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से की थी। कई बार राजनीतिक मंचों पर भी आपसी गुटबाजी देखने को मिली थी। नेताओं का एक धड़ा अक्सर विरोध में खड़ा रहता था। ऐसे में दो बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने वाले जनरल वीके सिंह गुटबाजी को शिकार तो नहीं हो गए। फिलहाल राजनीतिक गलियारें में चर्चा का महौल का गरम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed